The A2Z Online
  • About Us
  • Contect us
  • Privacy Policy
  • SiteMap
  • Home
  • Education
    • Modal Paper
    • Syllbus
    • Hindi grammer
  • Technology
    • Computer
    • Mobile Phone
    • Internet
    • li>Security Tips
      • Office
  • Social Media
    • whatsapp
      • Youtube
      • Facebook
    • Youtube
    • Facebook
    • Viral
  • Motivational
  • Health
    • Beauty Tips
    • Health
  • Other

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन के बारे में

 Vikas Kumar Singh     April 25, 2020     Biography     No comments   



डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन के  बारे  में - Biography of A. P. J. Abdul Kalam in Hindi Jivani

ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम






अवुल पाकिर जैनुलअबिदीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मुसलमान परिवार मैं हुआ। उनके पिता जैनुलअबिदीन एक नाविक थे और उनकी माता अशिअम्मा एक गृहणी थीं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थे इसलिए उन्हें छोटी उम्र से ही काम करना पड़ा। अपने पिता की आर्थिक मदद के लिए बालक कलाम स्कूल के बाद समाचार पत्र वितरण का कार्य करते थे। अपने स्कूल के दिनों में कलाम पढाई-लिखाई में सामान्य थे पर नयी चीज़ सीखने के लिए हमेशा तत्पर और तैयार रहते थे।
 अब्दुल कलाम संयुक्त परिवार में रहते थे। परिवार की सदस्य संख्या का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यह स्वयं पाँच भाई एवं पाँच बहन थे और घर में तीन परिवार रहा करते थे। अब्दुल कलाम के जीवन पर इनके पिता का बहुत प्रभाव रहा। वे भले ही पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी लगन और उनके दिए संस्कार अब्दुल कलाम के बहुत काम आए।

 पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम की पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में उनका दीक्षा-संस्कार हुआ था। उनके शिक्षक इयादुराई सोलोमन ने उनसे कहा था कि जीवन मे सफलता तथा अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा इन तीन शक्तियो को भलीभाँति समझ लेना और उन पर प्रभुत्व स्थापित करना चाहिए। पांचवी कक्षा में पढ़ते समय उनके अध्यापक उन्हें पक्षी के उड़ने के तरीके की जानकारी दे रहे थे, 

लेकिन जब छात्रों को समझ नही आया तो अध्यापक उनको समुद्र तट ले गए जहाँ उड़ते हुए पक्षियों को दिखाकर अच्छे से समझाया, इन्ही पक्षियों को देखकर कलाम ने तय कर लिया कि उनको भविष्य में विमान विज्ञान में ही जाना है। कलाम के गणित के अध्यापक सुबह ट्यूशन लेते थे इसलिए वह सुबह 4 बजे गणित की ट्यूशन पढ़ने जाते थे।
इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।
इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई।
कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए।[ पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये।

अब्दुल कलाम ने अपनी आरंभिक शिक्षा जारी रखने के लिए अख़बार वितरित करने का कार्य भी किया था। कलाम ने 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिये भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया।

1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आये जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई। परियोजना निदेशक के रूप में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी 3 के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे जुलाई 1982 में रोहिणी उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था

27 जुलाई 2016 की शाम अब्दुल कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग में 'रहने योग्य ग्रह' पर एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें जोरदार कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ और ये बेहोश हो कर गिर पड़े। लगभग 6:30 बजे गंभीर हालत में इन्हें बेथानी अस्पताल में आईसीयू में ले जाया गया और दो घंटे के बाद इनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गई। अस्पताल के सीईओ जॉन साइलो ने बताया कि जब कलाम को अस्पताल लाया गया तब उनकी नब्ज और ब्लड प्रेशर साथ छोड़ चुके थे।

अपने निधन से लगभग 9 घण्टे पहले ही उन्होंने ट्वीट करके बताया था कि वह शिलोंग आईआईएम में लेक्चर के लिए जा रहे हैं  मेघालय के राज्यपाल वी॰ षडमुखनाथन; अब्दुल कलाम के हॉस्पिटल में प्रवेश की खबर सुनते ही सीधे अस्पताल में पहुँच गए। बाद में षडमुखनाथन ने बताया कि कलाम को बचाने की चिकित्सा दल की कोशिशों के बाद भी शाम 7:45 पर उनका निधन हो गया 

मृत्यु के तुरंत बाद कलाम के शरीर को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से शिलांग से गुवाहाटी लाया गया। जहाँ से अगले दिन 28 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थि‍व शरीर मंगलवार दोपहर वायुसेना के विमान सी-130जे हरक्यूलिस से दिल्ली लाया गया। लगभग 12:15 पर विमान पालम हवाईअड्डे पर उतरा। 

सुरक्षा बलों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ कलाम के पार्थिव शरीर को विमान से उतारा।वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इसकी अगवानी की और कलाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पहार अर्पित किये। इसके बाद तिरंगे में लिपटे कलाम के पार्थि‍व शरीर को पूरे सम्मान के साथ, एक गन कैरिज में रख उनके आवास 10 राजाजी मार्ग पर ले जाया गया। 

 यहाँ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने इन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन के मौके पर उनके सम्मान के रूप में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।

अवार्डस :

1. 
विज्ञान क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए इन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण से समान्नित किया गया.
2. 
रक्षा अनुसन्धान क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें 1997 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया
3. 
वर्ष 1998 में राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गाँधी अवार्ड मिला
4. 
वर्ष 1998 में Abdul Kalam जी को Royal Society, UK द्वारा King Charles II मैडल से सम्मानित किया गया
5. 
Abdul Kalam जी को विश्वभर की 40 विश्वविद्यालयो से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल है.
6. 
वर्ष 2011 में Abdul Kalam जी को IEEE द्वारा IEEE Honorary Membership में सम्मानित किया गया.

        राष्ट्रपति कार्यकाल ख़त्म होने पर Abdul Kalam जी IIM शिलोंग, IIM अहमदाबाद, IIM इंदौर, IIS बंगलौर और अन्य कॉलेज से गेस्ट प्रोफेसर के तौर पर जुड़ गये. साल 2012 में भारतीय युवायों के लिए एक कार्यक्रम “What Can I Give Movement” शुरू किया, जिसका उद्देश्य भारत में भ्रष्टाचार को हराना है.
ऐसे बने मिसाइल मैन
साल 1985, महीना सितंबर. त्रिशूल का परिक्षण. फरवरी 1988 में पृथ्वी और मई 1989 में अग्नि का परीक्षण किया गया. इसके बाद 1998 में रूस के साथ मिलकर भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने पर काम शुरू किया और ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई. ब्रह्मोस धरती, आसमान और समुद्र कहीं से भी प्रक्षेपित किया जा सकता है. इस सफलता के बाद कलाम को मिसाइल मैन की ख्याति मिली. कलाम को पद्म विभूषण से सम्मानित भी किया गया.
ये है कलाम की उपलब्धियां
एपीजे अब्दुल कलाम को 1981 में भारत सरकार ने पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया.
इस्तीफा रखते थे साथ
डीआरडीओ के पूर्व चीफ ने दावा किया था कि 'अग्नि' मिसाइल के टेस्ट के समय कलाम काफी नर्वस थे. कलाम उन दिनों अपना इस्तीफा अपने साथ लिए घूमते थे. उनका कहना था कि अगर कुछ भी गलत हुआ तो वो इसकी जिम्मेदारी लेंगे और अपना पद छोड़ देंगे.
 कैसे बने इतने महान?
एक बार कलाम किसी इवेंट पर गए. जब वे वहां बोलने लगे तो एक बच्‍ची मंच पर पहुंची और उनसे पूछा, 'आप इतने महान कैसे बन गए.' कलाम ने उसका सवाल दोहराया तो सभी हंसने लगे. फिर कलाम साहब ने बच्‍ची से पूछा, 'तुम किस क्‍लास में पढ़ती हो'. बच्‍ची ने जवाब दिया कि चौथी क्लास में. कलाम ने पूछा कि तुम्‍हारा जीवन में क्‍या सपना है? कलाम ने जवाब दिया कि मैं सिंगर बनना चाहती हूं. इसके बाद ठहाकों का दौर शुरू हो गया. कलाम ने कहा कि उन्‍हें नहीं पता कि वे इतने महान कैसे बने. ये सब रिलेटिव टॅर्म्‍स हैं. पर वो मानते हैं कि हर किसी का एक सपना जरूर होना चाहिए.
कलाम ने फिर बच्ची के साथ एक कुछ दोहराने को कहा, उन्होंने कहा कि हमारा एक सपना जरूर होना चाहिए. हमें लगातार सीखना चाहिए. हमें मेहनत करना चाहिए. हमें लगातार काम करना चाहिए और घबराना नहीं चाहिए. अंतिम में कलाम ने कहा कि अगर आप जिंदगी में इन बातों पर अमल करेंगे तो जीत पक्की है.
देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति
कलाम ने के आर नारायणन के बाद राष्ट्रपति पद की कमान संभाली थी और वह 2002 से 2007 तक इस पद पर रहे. वे देश के सर्वाधिक लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे. राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उनका मुकाबला भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी नेता लक्ष्मी सहगल के साथ था और वह इस एकपक्षीय मुकाबले में विजयी रहे. अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल हुआ था.
बता दें कि देश के 11वें राष्ट्रपति कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया है. भारत के सर्वोच्च पद पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पाने वाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं. 
डॉ. कलाम के विचार :

1. 
प्रशन पूछना, विधार्थियों की सभी प्रमुख विशेषताओ में से एक है। इसलिए छात्रों सवाल पूछों।
2. 
मेरे लिए नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज़ नहीं है।
3. 
जिंदगी और समय, विशव के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।
4. 
जब हम दैनिक समस्याओ से घिरे रहते है तो हम उन अच्छी चीज़ों को भूल जाते है जो की हम में है।
5. 
इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी है।
6. 
मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
7. 
जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोकली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।
8. 
हमे प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओ से नहीं हारना चाहिए।
कलाम के 79 वें जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया था। इसके आलावा उन्हें लगभग चालीस विश्वविद्यालयों द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्रदान की गयी थीं  भारत सरकार द्वारा उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण का सम्मान प्रदान किया गया जो उनके द्वारा इसरो और डी आर डी ओ में कार्यों के दौरान वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिये तथा भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य हेतु प्रदान किया गया था 
1997 में कलाम साहब को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया जो उनके वैज्ञानिक अनुसंधानों और भारत में तकनीकी के विकास में अभूतपूर्व योगदान हेतु दिया गया था 
वर्ष 2005 में स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने कलाम के स्विट्ज़रलैंड आगमन के उपलक्ष्य में 26 मई को विज्ञान दिवस घोषित किया।[  नेशनल स्पेस सोशायटी ने वर्ष 2013 में उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान सम्बंधित परियोजनाओं के कुशल संचलन और प्रबंधन के लिये वॉन ब्राउन अवार्ड से पुरस्कृत किया। 
सम्मान का वर्षसम्मान/पुरस्कार का नामप्रदाता संस्था
2014डॉक्टर ऑफ़ साइन्सएडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम
2012डॉक्टर ऑफ़ लॉज़ (मानद उपाधि)साइमन फ़्रेज़र विश्वविद्यालय
2011आइ॰ई॰ई॰ई॰ मानद सदस्यताआइ॰ई॰ई॰ई॰
2010डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंगयूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू
2009मानद डॉक्टरेटऑकलैंड विश्वविद्यालय
2009हूवर मेडलए॰एस॰एम॰ई॰ फाउण्डेशन, (सं॰रा॰अमे॰)
2009वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्डकैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, (सं॰रा॰अमे॰)
2008डॉक्टर ऑफ इन्जीनियरिंग (मानद उपाधि)नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर
2008डॉक्टर ऑफ साइन्स (मानद उपाधि)अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
2007डॉक्टर ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी की मानद उपाधिकार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय
2007किंग चार्ल्स II मेडलरॉयल सोसायटी, यूनाइटेड किंगडम
2007डॉक्टर ऑफ साइन्स की मानद उपाधिवूल्वरहैंप्टन विश्वविद्यालय, यूनाईटेड किंगडम
2000रामानुजन पुरस्कारअल्वार्स शोध संस्थान, चेन्नई
1998वीर सावरकर पुरस्कारभारत सरकार
1997इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कारभारतीय राष्ट्रीय काँग्रे
1997भारत रत्नभारत सरकार
1994विशिष्ट शोधार्थीइंस्टीट्यूट ऑफ़ डायरेक्टर्स (इण्डिया)
1990पद्म विभूषणभारत सरकार
1981पद्म भूषणभारत सरकार


किताबें

कलाम ने साहित्यिक रूप से भी अपने विचारों को चार पुस्तकों में समाहित किया है, जो इस प्रकार हैं: 'इण्डिया 2020 ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम', 'माई जर्नी' तथा 'इग्नाटिड माइंड्स- अनलीशिंग द पॉवर विदिन इंडिया'। इन पुस्तकों का कई भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। इस प्रकार यह भारत के एक विशिष्ट वैज्ञानिक थे, जिन्हें 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकी है।
कलाम साहब की प्रमुख पुस्तकें निम्नवत हैं 

चिंतनपरक रचनायें[ 

  • इग्नाइटेड माइंडस: अनलीशिंग द पावर विदीन इंडिया : (पेंग्विन बुक्स, 2003) ISBN 0-14-302982-7
  • इंडिया- माय-ड्रीम : (एक्सेल बुक्स, 2004) ISBN 81-7446-350-X
  • एनविजनिंग अन एमपावर्ड नेशन: टेक्नालजी फार सोसायटल ट्रांसफारमेशन : (टाटा मैक्ग्राहिल प्रकाशन, 2004) ISBN 0-07-053154-4

आत्मकथात्मक रचनायें[ 

    • विंग्स ऑफ फायर: एन आटोबायोग्राफी ऑफ एपीजे अब्दुल कलाम : सह लेखक - अरुण तिवारी, (ओरियेंट लांगमैन, 1999) ISBN 81-7371-146-1
    • साइंटिस्ट टू प्रेसिडेंट : (ज्ञान पब्लिशिंग हाउस, 2003) ISBN 81-212-0807-6
    • माय जर्नी (मेरी जीवनयात्रा), प्रभात पेपरबैक्स, नयी दिल्ली

Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Vikas Kumar Singh
हेलो दोस्तों आप लोगो को मेरे ब्लॉग पर रोज नई नई पोस्ट पड़ने को मिलेगी मेरा मकसद है की मै अपनी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगो शेयर कर सकूँ आप लोगो को मेरे ब्लॉग पर सभी प्रकार [शिक्षा ,तकनीक ट्रिक सोशल मीडिया , हेल्थ ,आदि ]की जानकारी पढ़ने को मिलेगी
Newer Post Older Post Home

0 Comments:

Post a Comment

Popular Posts

  • CDS 2020 I paper
    The work Siyar –ul –Mutakherin , which describes thw Battle of Plassey, 1757, was written by a-     Salabat Jung b-    Qasim Kha...
  • Silence, Silence is the power, My Thought
                                                   Silence ·         A wise man speaks when others have exhausted their words. ·  ...

Category

Beauty Tips 1 Biography 1 Birthday wishes sms 1 Bollywood 1 Education 1 health 1 Hindi Grammer 1 How to earn Money 1 Internet 2 Love Life 1 Modal Paper 2 My thought 5 Silence 1 Silence is the power... 1

Facebook

About Me

My photo
Vikas Kumar Singh
View my complete profile

Sample Text

Contact Form

Name

Email *

Message *

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Term&condition

© The A2Z Online |
| |